सचिन-जिगर कंपोज कर रहे हैं म्यूजिक
फिल्म के म्यूजिक की बात करें तो इसका म्यूजिक डुओ सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, जो शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जो पहले ‘जवान’ जैसी फिल्मों के साथ शाहरुख के मयूजिक में अपना दमखम दिखा चुके हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ‘किंग’ एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर है, जिसे सिध्दार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।