मलयालम सिनेमा के मशहूर संगीतकार एमके अर्जुनन (MK Arjunan) का निधन हो गया है। छह अप्रैल की सुबह एमके ने कोची के पल्लुरूथी में स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। 84 वर्षीय एमके पिछले पांच दशक से सिनेमा में सक्रिय थे। वहीं उन्होंने करीब 700 गानों को संगीत दिया था।
एमके ने संगीत के अलावा कई नाटकों में भी काम किया। याद दिला दें कि एमके मशहूर संगीतकार जी देवराजन के शिष्य थे। वहीं बात संगीतकार के करियर की बात करें तो एमके ने 1968 में करुथापूर्णमी में एक संगीतकार के रूप में अपनी शुरुआत की। गीतकार श्रीकुमारन थम्पी के साथ एमके ने करीब 50 फिल्मों के संगीत तैयार किए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एमके ने ही 1981 में सबसे पहले एआर रहमान को गाने का मौका दिया था। कहते हैं कि 11 वर्षीय एआर रहमान को एमक ने अपने ऑर्केस्ट्रा में कीबोर्ड बजाने का मौका दिया था।