फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithapram Viswanathan Death: संगीतकार कैथाप्राम विश्वनाथन नंबूथिरी का 58 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Thu, 30 Dec 2021 08:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जाने-माने संगीतकार कैथाप्राम विश्वनाथन नंबूथिरी का निधन हो गया। वह 58 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय से एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन
कैथाप्राम विश्वनाथन नंबूथिरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्मों के जाने-माने संगीतकार कैथाप्राम विश्वनाथन नंबूथिरी का बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 58 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। वे अपने अनोखे संगीत के लिए जाने जाते थे। महज कुछ ही फिल्मो में संगीत देने वाले कैथाप्राम विश्वनाथन ने कई अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन के बीच अपनी एक अगल पहचान बनाई थी। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन


संगीतकारों के परिवार में जन्मे विश्वनाथन
लंबे समय से एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 1963 में उत्तरी कन्नूर जिले के कैथापरम गांव में संगीतकारों के परिवार में जन्मे विश्वनाथन ने तिरुवनंतपुरम के स्वाति थिरुनल म्यूजिक कॉलेज से 'गणभूशनम' की उपाधि प्राप्त की थी।

बतौर संगीत शिक्षक शुरू किया करियर
वे प्रसिद्ध गीतकार-संगीतकार कैथापराम दामोदरन नंबूथिरी के छोटे भाई थे। अपने करियर की शुरुआती दौर में उन्होंने एक स्थानीय स्कूल में संगीत शिक्षक के रूप में काम करना शुरू किया और बाद में वह फिल्मी दुनिया में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। विजयन ने अपने संदेश में कहा कि विश्वनाथन का असामयिक निधन बहुत ही दुखद है। 

विश्वनाथन ने कन्नकी, थिलक्कम, दैवनमथिल, एकांतम, उल्लम, मध्यवेनल और नीलांबरी  सहित 20 से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें