फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'अर्थ' से मिलती जुलती है 'मर्डर 3'!

Sat, 12 Jan 2013 01:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट का कहना है कि उनके भतीजे विशेष भट्ट ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'मर्डर 3' से उनकी 1982 की सफल फिल्म 'अर्थ' की यादें ताजा कर दीं। उनकी इस बात से इंडस्ट्री में ऐसी अफवाहें फैलने लगी हैं कि कहीं 'मर्डर 3' की कहानी 'अर्थ' से मिलती-जुलती तो नहीं है।
विज्ञापन


पिछले दिनों इस फिल्म के संगीत रिलीज के मौके पर महेश भट्ट ने कहा था कि मैं कह सकता हूं कि 'मर्डर 3' फिल्म की कहानी न सिर्फ असाधारण है बल्कि प्रासंगिक भी है। इस फिल्म से 'अर्थ' की यादें ताजा हो जाएंगी। 'अर्थ' में हमने विवाह संस्था पर सवालिया निशान लगाया था। महेश ने कहा कि उस फिल्म में हमने विवाह के बाद एक महिला के जीवन के उद्देश्य के समाप्त हो जाने पर सवालिया निशान खड़ा किया था। हमने इस मिथक को तोड़ा था और इस फिल्म में हमने प्रेम पर सवाल खड़े किए हैं।

महेश ने माना कि 'मर्डर 3' स्पेन की एक फिल्म से प्रेरित है। लेकिन उनकी इस बात के कहने के बाद इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गई कि कहीं 'मर्डर 3', 'अर्थ' की रीमेक तो नहीं है। 'मर्डर 3' में रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी और पाकिस्तानी अभिनेत्री सारा लॉरेन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 15 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें