फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुन्ना माइकल' डायलॉग प्रोमो: हीरोइन के लवर को क्यों गोली से उड़ाना चाहते हैं नवाज?

Tue, 18 Jul 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दकी
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'मुन्ना माइकल' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नया डायलॉग प्रोमो रिलीज किया गया है।
विज्ञापन


इस प्रोमो में नवाज फिल्म की हीरोइन निधी अग्रवाल के लिए अपना प्यार जता रहे हैं। वो टाइगर श्रॉफ से कहते हैं कि जो भी उनका ब्वॉयफ्रेंड बनेगा वो उसे गोली मार देंगे। इस फिल्म में नवाज ने एक गैंग्सटर का रोल निभाया है जो डांस में नाम कमाना चाहता है। वहीं टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आएंगे। मुन्ना माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है और उनके जैसा बनना चाहता है। इस फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए कैसे मुन्ना माइकल बन जाता है।

फिल्म में निधी उनका लव इंट्रेस्ट बनी हैं। फिल्म में डांस के अलवा जबरदस्त एक्शन भी है। फिल्म को शब्बीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक और कारण से खबरों में हैं। उन्होंने कल शाम एक ऐसा ट्वीट किया जिसे हर कोई समझने की कोशिश कर रहा है। नवाज का ये ट्वीट फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले नस्लवाद की तरफ इशारा कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें