फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की बारिश में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने किया ऐसा 'गंदा काम', भड़क उठे लीजेंड भू'पति!

Tue, 29 Aug 2017 09:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
file pic - फोटो : xdesktopwallpapers
विज्ञापन
कभी अपनी खूबसूरती और हाजिरजवाबी से पूरी दुनिया पर राज करने वाली लारा दत्ता ने ऐसा काम कर दिया, जिससे उनके चैंपियन पति को बेहद ठेस पहुंची। उन्होंने न सिर्फ एक चैंपियन को गुरूर को जगा दिया, बल्कि उनकी सालों की मेहनत पर बारिश का पानी डाल दिया। और फिर उनके पति उनपर बेहद भड़क उठे, वो भी पब्लिकली।
विज्ञापन


जी हां, लारा दत्ता ने किया ही कुछ ऐसा, कि किसी को भी गुस्सा आ जाए। दरअसल, मुंबई इस समय बारिश और बाढ़ से कराह रही है। लोगों के घरों में पानी घुस जा रहा है। कभी मिस यूनिवर्स रही और फिर एक्ट्रेस के तौर पर खूब नाम कमाने वाली लारा दत्ता ने अपने टेनिस के चैंपिंयन रहे पति की वो सारी तौलिएं पानी रोकने के लिए फर्श पर डाल दिया, जो उन्होंने सारी दुनिया में टेनिस खेलते हुए और चैंपियन बनते हुए बटोरी थी। यही नहीं, लारा ने अपनी इस हरकत पर चुटकी भी ले ली। 

मुंबई में मुसीबत की बारिश: BIG B का घर जल'सा, सोफी चौधरी की कार पर गिरा पेड़

लारा ने ये कारनामा करने के बाद इसे ट्विटर पर भी शेयर किया और अपने पति को इस पोस्ट में टैग भी कर दिया। ट्वीट करते हुए लारा ने लिखा कि मैंने विंबल्डन, यूएस ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के तौलियों का सही इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


Putting our Wimbledon,US Open, Aus Open &French Open towels to good use!😄@Maheshbhupathi #MumbaiRain.Stay safe & indoors if possible folks!🙏 pic.twitter.com/uEV30SPfT5— Lara Dutta Bhupathi (@LaraDutta) August 29, 2017
विज्ञापन

ये मेरी सालों की मेहनत है

लारा दत्ता
लारा की इस हरकत पर महेश भूपति गुस्से से भर उठे। वो घर में नहीं थे, पर जैसे ही उन्होंने ट्विटर पर लारा के कारनामे को देखा। तुरंत उन्होंने अपनी गुस्से वाली प्रतिक्रिया जताई। महेश भूपति ने लिखा कि, 'क्या तुम मजाक कर रही हो? ये मेरी सालों की मेहनत है।'

Are u kidding me !!!! That's years of hard work 😡😡😡 https://t.co/3ihImzbOWa— Mahesh Bhupathi (@Maheshbhupathi) August 29, 2017


बहरहाल, लारा दत्ता को भले ही इसमें ह्यूमर दिखा हो और उन्होंने लोगों से पानी और बारिश से सावधान रहने को कहा है। पर उनकी इस हरकत पर उनके पति बेहद खफा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें