कुछ दिन पहले स्ट्रगलिंग मॉडल और एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की उनके मुंबई के घर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी इन दो लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बता दें कि कृतिका की हत्या के बाद उसकी बॉडी चार दिन से कमरे में ही सड़ रही थी। पड़ोसियों को जब इस बात का पता चला तब उन्होंने पुलिस को खबर की थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी।
Maharashtra: Mumbai Police arrest two accused in model Kritika Chaudhary death case.
— ANI (@ANI_news) July 10, 2017
पुलिस के मुताबिक, कमरे का एसी ऑन था और टेंप्रेचर 19 डिग्री था। पुलिस का कहना था कि एसी इसलिए खुला छोड़ा गया था जिससे शव की बदबू बाहर ना जा पाए। मर्डर को तीन-चार दिन हो चुके हैं। इसीलिए शव से बदबू आनी शुरू हो गई थी।
बता दें कि साल 2013 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'रज्जो' में काम किया था। कृतिका हरिद्वार की रहने वाली हैं। वो मुंबई में काफी समय से मॉडलिंग और एक्टिंग करियर में हाथ आजमा रही थीं। साल 2011 में आए टीवी सीरियल 'परिचय' में भी कृतिका ने काम किया था।