फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Defamation Case: कोर्ट ने खारिज की सलमान खान की याचिका, कहा- केतन कक्कड़ के पास हैं सबूत

Thu, 31 Mar 2022 12:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सलमान खान आए दिन किसी न किसी विवादों में घिरे रहते हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान के पड़ोसी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेता ने अपने पड़ोसी के खिलाफ उनकी इमेज खराब करने के लिए मानहानि केस दर्ज किया था। जिसके बाद मुंबई की एक सत्र अदालत ने अभिनेता सलमान खान की उनके एनआरआई पड़ोसी केतन कक्कड़ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में 'गैग ऑर्डर' के लिए अंतरिम याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि पनवेल फार्महाउस में केतन कक्कड़ ने अभिनेता के खिलाफ जो भी आरोप लगाए थे वह सही थे।

विज्ञापन

सलमान खान ने दावा किया था कि उनपर ये आरोप बदनाम करने के लिए लगाए गए हैं। बता दें कि कोर्ट ने ये आदेश केतन कक्कड़ की तरफ से कोर्ट में पेश किए गए सबूतों के आधार पर दिया है। सबूतों में दिखाया गया था कि सलमान खान ने केतन को अपनी जमीन पर आने से रोक दिया था। 
विज्ञापन

पिछले दिनों सलमान खान ने कोर्ट से ये अपील की थी कि इस केस की सुनवाई और फैसले तक केतन कक्कड़ सलमान खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ भी अपमानजनक पोस्ट न करें। उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। ये सिर्फ उन्हें  बदनाम करने के लिए है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें