वहीं इसके साथ ही निर्देशक सिन्हा ने यह भी कहा कि मुल्क के 2 मिनट के ट्रेलर को देखने के बजाय पूरी फिल्म देखेंगे तो पता चलेगा कि फिल्म की कहानी क्या है। यह एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है। फिल्म में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर के अलावा रजत कपूर,मनोज पाहवा और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार हैं।
मुख्य रूप से फिल्म की कहानी उस मुस्लिम परिवार की है। जो खुद को हिंदुस्तानी साबित करने के लिए कोर्ट में केस तक लड़ता है। फिल्म में तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है जबकि निर्माता दीपक मुकुट हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस और लखनऊ जैसे शहरों में की गई है।