फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुक्काबाज' स्टार विनीत कुमार की राह पर चली बहन तृप्ति, भाई की फिल्म से प्रभावित होकर रच दिया इतिहास

Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Vineet Kumar Singh - फोटो : Instagram
विज्ञापन

फिल्म 'मुक्काबाज' से हिंदी सिनेमा जगत में अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह थोड़े ही समय में दर्शकों के चहेते कलाकार बन गए हैं। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में उन्होंने एक मुक्केबाज के तौर पर जिस जुझारूपन का परिचय दिया था वह हजारों युवाओं के साथ उनकी बहन के लिए प्रेरणास्रोत बन गया। विनीत की बहन तृप्ति सिंह ने बीते दिनों अपने भाई की फिल्म से प्रभावित होकर एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है।

विज्ञापन


अपनी बहन की इस कामयाबी से विनीत फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने तृप्ति की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह तिरंगे के साथ पहले पायदान खड़ी नजर आ रही हैं। विनीत ने लिखा, 'उसने 'मुक्काबाज' देखी और मुझसे कहा, 'भईया आप कर सकते हैं तो मैं भी कर सकती हूं।' तृप्ति ने शादी और बेटी होने के बाद अपना यह सफर शुरू किया। मेरी बहन ने मलेशिया में हुए एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है।'  

अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को अपना मुरीद बनाने वाले विनीत अपना करियर डॉक्टर के तौर पर भी बना सकते थे। लेकिन अपने रुझान के चलते वह इस इंडस्ट्री में आ धमके। 'मुक्काबाज' के बाद विनीत, 'दासदेव', 'गोल्ड' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं आने वाले समय में दर्शक उन्हें 'आधार' और 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में भी देख सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें