हिंदी सिनेमा में 60 के दशक सबसे बेहतरीन फिल्म 'मुगल- ए- आजम' का जादू भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बरकरार है।
हाल ही में हिंदी सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्रिटेन में एक सर्वें कराया गया जिसमें 'मुगल- ए- आजम' को सर्वेश्र्रेष्ट फिल्म का खिताब दिया गया।
ये सर्वे ब्रिटिश एशियाई साप्ताहिक अखबार 'ईस्टर्न आई' ने करवाया था। इस सर्वे में रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' भी शामिल थी लेकिन लोगों ने 'मुगल- ए- आजम' को अधिक वोट देकर नंबर वन और 'शोले' को नंबर दो का स्थान दिया।
आपको बता दें 'मुगल- ए- आजम' 5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई थी और इसके निर्माण में तकरीबन 1 करोड़ 5 लाख का खर्चा आया था। फिल्म को तैयार करने में 7 साल का समय लगा था। फिल्म को देशभर में 150 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज किया गया था।
फिल्म का निर्देशन किया था के. आसिफ ने और फिल्म में मुख्य कलाकार थे मधुबाला, पृथ्वीराज कपूर और दिलीप कुमार।
हिंदी सिनेमा की अन्य सर्वेश्रेष्ठ फिल्में
मुगल- ए- आजम
शोले
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
मदर इंडिया
आवारा
दीवार
3 इडियट्स
कभी कभी
अंदाज
मैंने प्यार किया