फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुबारकां' ने अब तक कमाए इतने करोड़, जानें 4 दिनों का कलेक्शन

Tue, 01 Aug 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
अनीस बज्मी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मुबारकां' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पान्स मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई की जानकारी दी है। इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 5.25 करोड़,  दूसरे दिन शनिवार को 7.38 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 10.37 करोड़ और चौथे दिन सोमवार को 3.55 करोड़ की कमाई की है। इस तरह इस फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 26.46 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन

  #Mubarakan Fri 5.16 cr, Sat 7.38 cr, Sun 10.37 cr, Mon 3.55 cr. Total: ₹ 26.46 cr. India biz... Decline on Mon [vis-à-vis Fri]: 31.20%. — taran adarsh (@taran_adarsh) August 1, 2017


'मुुबारकां' में अनिल और अर्जुन के अलावा इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी और नेहा शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं। अर्जुन कपूर का इस फिल्म में डबल रोल है जबकि अनिल कपूर ने उनके चाचा का किरदार निभाया है। रियल लाइफ में भी वो अर्जुन के चाचा हैं।
विज्ञापन


वहीं मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म 'इंदु सरकार' की बात करें तो इसकी कलेक्शन को देख कर यही कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत काफी खराब है। फिल्म के पहले दिन और दूसरे दिन की कमाई मिलाई जाए तो फिल्म ने महज 2.45 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें