'एमटीवी रोडीज 19 - कर्म या कांड' नए कंटेस्टेंट्स का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये चारो वाइल्ड कार्ड एंट्री बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देते नजर आने वाले हैं। इस एंट्री से शो में बहुत कुछ बदलाने वाला है। हो सकता है अब शो में और भी ज्यादा खतरनाक स्टंट और टास्ट देखने को मिलेगा। कंटेस्टेंट्स के बीच रोज परिवार को लेकर लड़ाई होती रहती है, लेकिन शो में नया मोड़ आने वाला है। कंटेस्टेंट्स को टास्क के लिए हाथापाई और बहस करते हुए भी देखा जाएगा। शो में इस वाइल्ड कार्ड एंट्री से पूरा गेम ही बदल जाएगा।
शो में आकृति नेगी, नवीन कुमार, लीजा बसुमतारी और अनमोल धवन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बता दें कि आकृति नेगी एक केबिन क्रू और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। नवीन कुमार डीजे, फिटनेस ट्रेनर और एक्ट-मॉडल है। लीजा बसुमतारी एक्ट्रेस, मॉडल और यूट्यूबर है और अनमोल धवन बॉक्सर हैं। ये चार नए दावेदार शो में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये देखना बहुत मजेदार होने वाला है कि शो में बहुत कुछ नया और धमाकेदार होने वाला है।
लीडर प्रिंस नरूला के गैंग के लिए यह हफ्ता कुछ खास नहीं था, क्योंकि पिछले हफ्ते रिया चक्रवर्ती की टीम ने गौतम गुलाटी की टीम से हाथ मिलाया था। प्रिंस नरूला के टीम से गैरी बाहर हो गए, क्योंकि उन्हें बहुत कम वोट मिले थे।