फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नहीं दिखेगी एमएसजी-2

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गरुमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी 2 पर रोक लगा दी है। पिछले तीन दिन से इस फिल्म के खिलाफ राज्य भर में धरना प्रदर्शन चल रहा था। आदिवासी समाज ने कई शहरों में राम रहीम के पुतले फूंके थे और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


इस फिल्म में आदिवासियों को कथित तौर पर 'शैतान' कहा गया है। क्या है विवाद फिल्म के ट्रेलर में एक पात्र कहता है- 'आपने बहुत बड़ी गलती कर दी आदिवासी इलाके में आकर। ना तो ये लोग इंसान हैं, ना जानवर। ये शैतान हैं शैतान' इसके जबाब में गुरमीत राम रहीम कहते हैं, 'अरे, शैतानों को इंसान बनाने के लिए ही तो हम आए हैं और इसी के लिए हमारी पूरी जिंदगी भी है।'
विज्ञापन

प्रदर्शन पर रोक का किया स्वागत

ट्राइबल वेलफेटर सोसायटी के मध्य भारत के संयोजक प्रवीण पटेल ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत राम रहीम के खिलाफ कार्रवाई की अपनी मांग पर कायम हैं।

उधर डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा के प्रवक्ता डॉक्टर आदित्य इंसान कहते हैं, 'यह फिल्म राजस्थान के आदिवासी समाज की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे विवादास्पद कहा जाए। फिल्म का उद्देश्य केवल इंसानियत को बढ़ावा देना है। फिल्म 18 सितम्बर को ही रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें