फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की फिल्म में टीम इंडिया को डेडिकेटेड वर्ल्डकप के लिए गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कूल कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में एक खास गाना फिल्माया गया है। यह सॉन्ग टीम इंडिया और वर्ल्डकप क्रिकेट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। गाने के बोल 'फिर से..' हैं।
विज्ञापन


फिल्म के निर्माता इस गाने के माध्यम से टीम इंडिया को प्रेरित करने की कोशिश करने जा रहें हैं। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर नीरज पाण्डेय भी क्रिकेट फैन हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए फिल्म के इस गाने को फिल्म में डाला गया है। फिल्म इसी साल 22 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच के दिन होगा लॉन्च

फिल्म के डायरेक्टर नीरज पाण्डेय ने इस गाने पर बताया कि गाना 'फिर से..' एक एंथम सांग है, जिसमें इमोशन है। ये गाना भारतीय क्रिकेट टीम को समर्पित है। इसे म्यूजिक डायरेक्टर एम एम करीम और गीतकार मनोज मुन्तशिर ने तैयार किया है।

इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। वो इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस गाने को 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच के दिन लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें