फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: 'ट्रेन से कूदकर देना चाहती थीं जान', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं मृणाल ठाकुर

Sat, 29 Apr 2023 07:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, मृणाल ने अपने संघर्ष भरे दिनों को याद किया और बताया कि जब उन्हें फिल्मों में ब्रेक नहीं मिल रहा था तो उनके मन में कैसे कैसे गलत ख्याल आ रहे थे।
विज्ञापन
Mrunal Thakur - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्मों के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अहम जगह बनाने वाली मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'गुमराह' में बेहद ही अलग अंदाज में नजर आईं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।  मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर आदित्य रॉय कपूर और रोनित रॉय के अभिनय को भी ऑडियंस ने खूब सराहा था। अब हाल ही में, मृणाल ने अपने संघर्ष भरे दिनों को याद किया और बताया कि जब उन्हें फिल्मों में ब्रेक नहीं मिल रहा था तो उनके मन में कैसे कैसे गलत ख्याल आ रहे थे।

विज्ञापन

ट्रेन से कूदने का बनाया था मन
मृणाल ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि मुंबई में वह करियर बनाने के लिए आई थीं और लंबे समय से ब्रेक की तलाश में थीं। इस यात्रा में अकेले होने की वजह से  उन्होंने कई बार खुद की जान लेने की भी सोची क्योंकि वह बुरी तरह टूट गई थीं और उनके अंदर कोई भी इच्छा शक्त नहीं बची थी और वह खाली हाथ घर भी नहीं जाना चाहती थीं।

Eros Cinema Torn Down: मुंबई का आइकॉनिक इरोस थिएटर टूटा, विवेक अग्निहोत्री-वीर दास ने जाहिर किया दुख

सफल अभिनेत्री बनना चाहती थीं मृणाल

हाल ही में, मृणाल ने एक इंटरव्यू में कहा,’मैं सोचती थी अगर मैं अच्छा काम नहीं कर सकती तो मैं जिंदगी में कुछ नहीं कर सकती। मैंने सोचा था कि मेरी शादी 23 साल की उम्र में हो जाएगी। उसके बाद बच्चे का जन्म होगा और मुझे ऐसा नहीं करना था।’ मृणाल ने आगे कहा, ‘मैं लोकल ट्रेन से सफर करती थी। मैं कई बार ट्रेन के दरवाजे के सामने खड़ी हो जाती थी। कई बार मुझे लगता कि मैं ट्रेन से कूद जाऊंगी।’ 

Mahekk Chahal: 'तुमको हिंदी आती नहीं है और तुम शो करोगी', ट्रोल्स को लेकर नागिन फेम महक चहल का छलका दर्द

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर

आपको बता दें कि मृणाल हाल ही में, ‘गुमराह’ फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आई हैं उनकी अगली फिल्म ‘पिप्पा’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘आंख मिचौली’ है। मृणाल बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं और साउथ सिनेमा में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें