फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मृणाल ठाकुर की हुई बॉडी शेमिंग, अक्षय कुमार की इस सलाह को किया याद; बताया कैसे एक फैन ने किया प्रेरित

Tue, 24 Feb 2026 12:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने उन दिनों को याद किया, जब उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे अक्षय कुमार की सलाह ने किया उन्हें प्रेरित…
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इस बीच अब मृणाल ने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग जैसे मुद्दों को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार की उस सलाह को भी याद किया, जिसने उनकी काफी मदद की।

जब एक फैन ने मृणाल को किया प्रेरित

विज्ञापन

न्यूज 18 के साथ बातचीत में मृणाल ठाकुर ने सुदंरता के कथित मानकों और बॉडी शेमिंग को लेकर कहा कि मेरे भी ऐसे दिन थे, जब मैं रोते-रोते सो जाती थी। सूजी हुई आंखों के साथ उठती थी और खुद से कहती थी कि यह सब बेकार है।

ऐसी फीलिंग्स पर काबू पाने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है। खासकर ऐसे माहौल में जहां हमेशा समर्थन नहीं मिलता। एक युवा फैन से मुलाकात को याद करते हुए मृणाल ने बताया कैसे उसने उन्हें खुद के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन


उस फैन ने मृणाल की सुंदरता की तारीफ की, उनके फिगर की प्रशंसा की। तब उन्हें एहसास हुआ कि वो जैसी हैं, अच्छी हैं। क्योंकि तब तक वो खुद अपने शरीर से खुश नहीं थीं। उस वक्त उन्हें एहसास हुआ कि दूसरों को देखने और उनके जैसा होने की बजाय, खुद को स्वीकार करना और उससे खुश होना कितना जरूरी है।

मृणाल ठाकुर और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की सलाह को किया याद
मृणाल ने अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने में अभिनेता अक्षय कुमार का भी योगदान बताया। अक्षय की सलाह को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अक्षय सर से मिली थी और उन्होंने जो कहा वह बहुत ही सुंदर था।

यह खबर भी पढ़ेंः Box Office Collection: ‘अस्सी’ से लेकर ‘दो दीवाने सहर में’ तक, वीकेंड खत्म होते ही लुढ़की हर फिल्म की कमाई

उन्होंने मुझसे कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि तुमने अपने इस रूप को स्वीकार कर लिया है। यह बहुत अच्छी बात है कि तुम अपने आस-पास की उन बातों पर ध्यान नहीं देती जो तुम्हें उकसाती हैं। तुम वही करती हो जो तुम्हें सही लगता है। लेकिन अगर किसी किरदार के लिए तुम्हें अपने अभिनय में कटौती करनी पड़े, तो ऐसा करो।’ अक्षय सर के इन शब्दों ने मुझ पर गहरा असर छोड़ा।

विज्ञापन

दो दीवाने सहर में - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में बनी हुई है ‘दो दीवाने सहर में’
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर आखिरी बार फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म चार दिनों में सिर्फ 4.85 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई है। वहीं मृणाल की आगामी फिल्मों में आदिवि शेष के साथ ‘डकैत’ शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें