फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियस रोल्स छोड़ कॉमेडी फिल्म करने पर मृणाल ठाकुर ने कही बड़ी बात, जमकर की डेविड धवन की तारीफ

Sat, 23 May 2026 09:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrunal Thakur: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में जल्द नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में उन्होंने कॉमेडी फिल्म करने पर कई बातों का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर अब पहली बार डायरेक्टर डेविड धवन की कॉमेडी दुनिया का हिस्सा बनने जा रही हैं। उनकी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक फुल ऑन रोमांटिक-कॉमेडी एंटरटेनर है, जिसमें मृणाल का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

कॉमेडी से भरी कहानी में नजर आएंगी मृणाल

विज्ञापन

अब तक मृणाल को ज्यादातर सीरियस, इमोशनल और थ्रिलर फिल्मों में देखा गया है। लेकिन इस बार वो कॉमेडी और मस्ती से भरी कहानी में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मृणाल ने बताया कि अगर उन्हें कॉमेडी जॉनर में कदम रखना था, तो वो सिर्फ डेविड धवन की फिल्म से ही करना चाहती थीं।

Trending Videos

है जवानी तो इश्क होना है नई रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn

तीन फिल्मों के लिए मुझे साइन कर लीजिए
मृणाल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘डेविड सर, काश मैं आपसे अपने करियर में बहुत पहले मिली होती। तब शायद मुझे आपके साथ और भी ज्यादा फिल्में करने का मौका मिलता। मेरे मन में तो यही चल रहा था कि सर कम से कम तीन फिल्मों के लिए मुझे साइन कर लीजिए।’

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इस फिल्म में काम करने के बाद उनकी कॉमिक टाइमिंग पहले से काफी बेहतर हो गई है। उन्होंने इस अनुभव को अपने करियर के लिए बेहद खास बताया।

ये भी पढ़ें- 17 साल में कर दिया था बॉलीवुड डेब्यू, ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना; फिर करना चाहती हैं हिंदी सिनेमा में वापसी

विज्ञापन

है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : इंस्टाग्राम
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बारे में 
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष कॉल पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें