अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु कल अपना जन्मदिन मनाएंगी। एक्ट्रेस के स्पेशल डे को लेकर फैंस बेताब हैं और इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इस मामले में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा के जन्मदिन के मौके पर मृणाल उन्हें खास तोहफा देने वाली हैं। यह तोहफा क्या है, इससे आज शाम को पर्दा उठ जाएगा।