फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mridul Das: बेजुबानों की मदद इस एक्टर की मां को पड़ी भारी, गैंगस्टर ने दी धमकी, अभिनेता ने पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 13 Jan 2025 05:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Mridul Das: अभिनेता मृदुल दास की मां को स्थानीय गुंडों से धमकी मिल रही है। धमकी भी इसलिए कि वे बेजुबानों का पेट भरती हैं। उन्हें इस हद तक तंग किया जा रहा है कि एक्टर ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मृदुल दास - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेजुबानों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने वाले लोग बहुत कम हैं। ऐसे लोगों की दुनिया तारीफ करती है। मगर, एक अभिनेता की मां को इस नेक काम के बदले स्थानीय गुंडों से धमकियां मिल रही हैं। अभिनेता कोई और नहीं, मृदुल दास हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। एक्टर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि स्थिति अब मैनेज करने से बाहर हो गई है।

विज्ञापन

मां की सुरक्षा के लिए मांगी मदद
अभिनेता मृदुल दास ने दावा किया है कि स्थानीय गुंडे उनकी मां को धमकी दे रहे हैं। उनकी मां गली के करीब 30 कुत्ते और बिल्लियों को खाना खिलाती हैं व उनकी देखभाल करती हैं। इसकी वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। एक्टर का कहना है कि कुछ बेजुबान गुमशुदा भी हो चुके हैं। अब सवाल उनकी मां की सुरक्षा का है। 
 

घर से नहीं निकलने की दी धमकी
मृदुल दास ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा है, 'आदरणीय महोदय, कुछ स्थानीय गुंडों का एक समूह मेरी मां को धमकी दे रहा है। साथ ही गली के उन कुत्तों पर भी हमला किया जा रहा है, जिन्हें मेरी मां रोजाना खाना खिलाती हैं। आज, गुंडों ने मेरी मां को घर से बाहर नहीं निकलने की धमकी दी है। उनकी ऐसी हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।  कथित तौर पर वे सभी शराब और ड्रग्स में चूर हैं। इससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Dhoom 4: 'धूम 4' में ये अभिनेता बनेगा शातिर चोर? साउथ से लिया जाएगा विलेन, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन

असहनीय हो गई है स्थिति
एक्टर ने आगे लिखा है, 'मेरी मां अकेली रहती हैं...मैं अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता हूं। हमारे आस-पास हमारा कोई और परिचित परिवार नहीं है। और अब स्थिति असहनीय होती जा रही है। मृदुल ने पुलिस से मदद मांगते हुए यह दावा भी किया है कि इलाके से कई कुत्ते और अन्य बेजुबान गायब हो गए हैं। उन्होंने लिखा है, 'मेरी मां अकेली रहती हैं। मैं वहां उनकी मदद के लिए हमेशा मौजूद होने की कोशिश करता हूं, लेकिन अक्सर काम के सिलसिले में मुझे बाहर जाना होता है। हालांकि, बिल्डिंग के रिहायशी एकजुटता से खड़े हैं, लेकिन वे कोई भी कार्रवाई करने से डरते हैं। मेरी आपसे गुजारिश है कि इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करें, ताकि मेरी मां की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही बेजुबानों की भी सुरक्षा हो सके'।

यह खबर भी पढ़ें:
Fateh: अब मुफ्त में टिकट बांटकर जुटाने पड़ रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर सोनू सूद की ‘फतेह’ का बुरा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें