फिल्म देखकर सीखने को मिलेगा
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फिल्म 'सितारे जमीन पर' देखने के बाद शशि थरूर ने कहा, 'यह एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। यह बहुत कुछ सिखाती है। आमिर के सभी अभिनय बेहतरीन हैं, इसलिए मुझे इससे कम की उम्मीद नहीं थी। फिल्म में उनका अभिनय अव्वल दर्जे का है। मुझे कहानी भी पसंद आई। यह अच्छी तरह लिखी गई। जो कोई भी यह फिल्म देखेगा, उसे न सिर्फ अच्छा लगेगा, बल्कि वह बहुत कुछ सीखेगा भी'।
फिल्म देख नम हुईं शशि थरूर की आंखें
आज शुक्रवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें शशि थरूर के अलावा कई राजदूत भी शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता आमिर खान भी उपस्थित रहे। स्क्रीनिंग के बाद आमिर खान ने कहा, 'फिल्म देखने के बाद शशि थरूर की आंखें अभी भी नम हैं... (फिल्म की कमाई) के बारे में भूल जाइए, इससे दिल खुश हो जाना चाहिए'।
Harshvardhan Rane: ओमंग कुमार की फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रहे हर्षवर्धन, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
आमिर की आंखों में आए आंसू
वहीं, एमपी शशि थरूर ने कहा, 'स्क्रीनिंग में शामिल हुए कई राजदूतों ने फिल्म देखने के लिए वहां आने पर खुशी जताई। लोकसभा के एक कर्मचारी अपनी दिव्यांग बेटी के साथ आए। फिल्म देखते समय उसकी मुस्कान देखकर आमिर खान की आंखों में आंसू आ गए'। बता दें कि 20 जून को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसमें जेनेलिया देशमुख भी अहम रोल में हैं।