फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बोस डेड-अलाइव’ से लेकर ‘द फॉरगॉटन हीरो’ में दिखी नेता जी की कहानी, सुभाष चंद्र बोस पर बनी ये फिल्में-सीरीज

Fri, 23 Jan 2026 07:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Netaji Subhas Chandra Bose Birth Anniversary: आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती है। देश के लिए उन्होंने जो बलिदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सुभाष चंद्र बोस के अमूल्य योगदान को फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए भी बड़े पर्दे और ओटीटी पर दिखाया गया है। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में, जो नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर बनी थीं या प्रेरित रहीं।
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस पर बनीं फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ सिर्फ एक नारा नहीं था, यह आह्वान था देश के युवाओं को आजादी की लड़ाई में शामिल करने का, ब्रिटिश राज से आजादी पाने का। नेता जी सुभाष चंद्र बोस का दिया यह नारा और उनका जीवन आज भी भारतीयों को प्रेरित करता है। आज नेता जी की 129वीं जयंती (23 जनवरी 1897) है। इस अवसर पर जानिए, ऐसी कुछ फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जिनमें नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जीवन, संघर्ष, देश के लिए दिया गया उनका बलिदान दिखाया गया। 

सुभाष चंद्र (1966)

विज्ञापन

साल 1966 में पियूष बोस निर्देशित बंगाली फिल्म ‘सुभाष चंद्र’ में सुभाष चंद्र बोस के जीवन और योगदान को बखूबी दिखाया गया। इस फिल्म में उनका शुरुआती जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन की तरफ बढ़ते उनके कदमों को दिखाया गया था। 

फिल्म 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो (2004)
इस हिंदी फिल्म को श्याम बेनेगल ने निर्देशित किया था। फिल्म में नेता जी का रोल एक्टर सचिन खांडेकर ने निभाया था। यह फिल्म सुभाष चंद्र बोस पर बनी फिल्मों से सबसे ज्यादा चर्चित रही। कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में भी ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो’ को सराहा गया। 

गुमनामी (2019)
बंगाली फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने साल 2019 में ‘गुमनामी’ नाम से एक बंगाली फिल्म बनाई। इस फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी ने नेताजी का रोल किया। फिल्म में नेताजी के गुम हो जाने और उनके निधन के लेकर घिरे रहस्यों को सुलझाने और बताने की कोशिश की गई। 

बोस: डेड/अलाइव - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वेब सीरीज बोस: डेड/अलाइव (2017) 
वेब सीरीज बोस: डेड/अलाइव में राजकुमार राव ने नेता जी का रोल किया था। यह वेब सीरीज अनुज धर की किताब ‘इंडियाज बिगेस्ट कवर अप’ पर आधारित थी। इसमें नेता की मृत्यु के ईद-गिर्द बने रहस्य को दिखाया गया। साथ ही सीरीज में उनके पूरे जीवन की झलक भी मिलती है। 

समाधि (1950)
साल 1950 में आई फिल्म ‘समाधि’ में अशोक कुमार शेखर की मुख्य भूमिका में थे। शेखर सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी का हिस्सा बनना चाहता है। वह देश को आजाद कराने में नेता जी का साथ देना चाहता है। जबकि शेखर का बड़ा भाई ब्रिटिश आर्मी में है। फिल्म की कहानी सुभाष चंद्र बोस के आजादी के सपने को एक युवा की नजर से दिखाती है। इस फिल्म को रमेश सेगल ने निर्देशित किया था। 

द फॉरगॉटन आर्मी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ (2020)
यह सीरीज भी आजाद हिंद फौज के सैनिकों के संघर्ष को दिखाती है। कैसे सुभाष चंद्र बोस की यह सेना, ब्रिटिश सेना का मुकाबला करती है। देश को आजाद कराने का एक सपना देखती है। फिल्म नेता जी के विचारों को दिखती है। इस सीरीज को कबीर खान ने निर्देशित किया था। सनी कौशल और कई एक्टर्स आजाद हिंदी फौज के ऑफिसर्स के रोल में दिखे थे। 

राग देश (2017) 
तिग्मांशु धुलिया निर्देशित फिल्म ‘राग देश’ साल 2017 में रिलीज हुई। इसमें सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के तीन अफसरों पर ब्रिटिश सरकार मुकदमा चलाती है। यह मुकदमा लाल किले पर चलता है। फिल्म में कुणाल कपूर, मोहित मारवाह, अमित साध लीड रोल में थे। यह फिल्म भी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को, उनके साथ काम करने वाले लोगों के साहस को दिखाती है। 

विज्ञापन

फिल्म 'अमी सुभाष बोलची' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अमी सुभाष बोलची (2011)
साल 2011 में एक बंगाली फिल्म ‘अमी सुभाष बोलची’ बनी थी। इस फिल्म में एक आम आदमी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों से प्रभावित होता है। फिल्म में लीड रोल में मिथुन चक्रवर्ती नजर आए। फिल्म को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें