फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odyssey Screening: ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में टॉम हॉलैंड का जलवा; भारतीय फैंस काे लेकर कही बड़ी बात

Fri, 10 Jul 2026 08:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie The Odyssey Screening: जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ दुनिया भर के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी। इस फिल्म की शुक्रवार को एक स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्टर स्क्रीनिंग में मौजूद दिखे लेकिन सबसे ज्यादा जलवा एक्टर टॉम हॉलैंड ने बिखेरा। उन्होंने इस मौके पर भारतीय फैंस के लिए एक खास बात कही। 

विज्ञापन
फिल्म 'द ओडिसी' की स्क्रीनिंग में टॉम हॉलैंड और बाकी स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द ओडिसी' का भारतीय दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज शुक्रवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस मौके पर अभिनेता टॉम हॉलैंड, डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के अलावा फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी नजर आईं। ‘द ओडिसी’ के प्रचार के बीच भारतीय फैंस ने टॉम हॉलैंड की हिट फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ के अनोखे पोस्टर मुंबई की सड़कों पर लगाए। यहां देखिए, स्क्रीनिंग और फैंस के पोस्टर्स की झलक- 

‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में छा गए टॉम हॉलैंड

विज्ञापन

‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के अलावा बाकी लोग भी मौजूद थे लेकिन पैपराजी के बीच चर्चा सिर्फ एक्टर टॉम हाॅलैंड की थीI पैपराजी उनकी ही फोटो लेने के लिए उत्साहित दिखे।
टॉम हॉलैंड ने स्क्रीनिंग में कहा, 'मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं कि आपने हमेशा हमारा इतने खुले दिल, खुशी, उत्साह, शालीनता और प्यार के साथ स्वागत किया है। भारत में दर्शक जैसा माहौल और जोश सिनेमा हॉल में लाते हैं, वैसा कहीं और देखने को नहीं मिलता।' 
विज्ञापन



 
 
 


फैंस ने भी टॉम को दिया अनोखा सरप्राइज 
फिल्म ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग के लिए टॉम हॉलैंड भारत आए थे मगर उनकी फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ के फैंस यहां ज्यादा हैं। ऐसे में मुंबई की सड़कों पर फैंस ने अलग-अलग अंदाज में ‘स्पाइड मैन’ मूवी के पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टर पर फनी अंदाज में स्लोगन लिखे थे। 

 

 

विज्ञापन

'द ओडिसी' की स्टार कास्ट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ये खबर भी पढ़ें: 47 हजार रुपये तक में बिक रहे 'द ओडिसी' के टिकट, फिल्म के लिए बढ़ी दीवानगी; जानें भारत में कितनी है कीमत

कब रिलीज होगी फिल्म ‘द ओडिसी’?
मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही है। पहली बार क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी किसी फिल्म की स्क्रीनिंग भारत में की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें