फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release This Week: हिंदी से लेकर मराठी सिनेमा तक, इस वीकेंड आपका मनोरंजन करेंगी ये अपकमिंग फिल्में

Thu, 21 Apr 2022 03:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस शुक्रवार यानी 22 अप्रैल को भी अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में-
विज्ञापन
Movie Release This Friday - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए हफ्ते की शुरुआत होते ही लोग शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दरअसल, शुक्रवार को देशभर में विभिन्न भाषाओं में फिल्में रिलीज की जाती है। हर हफ्ते रिलीज की जाने वाली ये फिल्में आपके वीकेंड के मनोरंजन का एक अच्छा जरिया होती है। ऐसे में इस शुक्रवार यानी 22 अप्रैल को भी अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में-  

जर्सी

तेलुगु फिल्म जर्सी की बॉलीवुड रीमेक 'जर्सी' कल यानी 22 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य किरदार में होंगे। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर के रूप में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होनी था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को बदल कर 22 अप्रैल कर दिया गया।

विज्ञापन


ऑपरेशन रोमियो

ऑपरेशन रोमियो एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शशांत शाह ने किया है। फिल्म में सिद्धांत गुप्ता और वेदिका पिंटो बतौर मुख्य कलाकार नजर आएंगे । इसके अलावा फिल्म में शरद केलकर, भूमिका चावला और किशोर कदम सहायक भूमिका में हैं। ये फिल्म भी 22 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 4 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया था।  

शेर शिवराज 

शुक्रवार यानी 22 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म शेर शिवराज एक मराठी ऐतिहासिक फिल्म है। इसमें चिन्मय मंडलेकर, मुकेश ऋषि, मृणाल कुलकर्णी और अजय पुरकर प्रमुख किरदारों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन दिग्पाल लांजेकर ने किया है। यह फिल्म अफजल खान की हत्या और मराठा योद्धा राजा के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है। 

पेटिपैक

पेटिपैक एक आगामी गुजराती फिल्म है जो 22 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने वाली है। के.आर. देवमणि की निर्देशित इस फिल्म में ध्वनीत ठाकर, मोनल गज्जर, मनोज जोशी और स्मिता जयकर मुख्य किरदार निभाएंगे। 

मैं ते बापू 

मैं ते बापू एक आगामी पंजाबी फिल्म है, इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन उदय प्रताप सिंह ने किया है और इसमें परमीश वर्मा, सतीश वर्मा, संजीदा अली शेख और सुनीता धीर मुख्य किरदार निभाएंगे। 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें