फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर रिलीज, रितेश देशमुख बने छत्रपति शिवाजी महाराज; संजय दत्त-अभिषेक बच्चन की मिली झलक

Tue, 31 Mar 2026 07:34 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Raja Shivaji First Look Teaser: रितेश देशमुख अभिनीत और निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर लुक सामने आ चुका है। छत्रपति महाराज की भूमिका में रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। टीजर में संजय दत्त और अभिषेक बच्चन के अलावा कई उम्दा कलाकार नजर आए। 

विज्ञापन
‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर लुक रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘राजा शिवाजी’ फिल्म रितेश देशमुख का ऐसा सपना है, जिसे वह कई वर्षों से पूरा करना चाहते थे। आज इस फिल्म का हिंदी और मराठी में पहला टीजर लुक सामने आया है। देखें क्या खास दिखा फिल्म के टीजर में। 

टीजर में मराठा और मुगलों का संघर्ष दिखा 

विज्ञापन

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने की कहानी को दिखाया जाएगा। इसमें रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखे। संजय दत्त मुगल शासन से जुड़े एक व्यक्ति की भूमिका में हैं। 
टीजर में संजय दत्त का किरदार कहता है, ‘नाम के आगे राजा लगाने से कोई राजा नहीं बनता है।’ आगे टीजर में रितेश देशमुख, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में रणभूमि में नजर आते हैं। वह स्वराज के अपने सपने को जाहिर करते हैं।

 
विज्ञापन

विज्ञापन

रितेश देशमुख फिल्म 'राजा शिवाजी' में बने छत्रपति शिवाजी महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम @riteishd

रितेश देशमुख ने दर्शकों के नाम लिखा खास संदेश
फिल्म के टीजर को साझा करने के साथ ही रितेश देशमुख ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में एक खास संदेश लिखा है। वह लिखते हैं, ‘भारत के सबसे महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देने का एक दशक पुराना सपना पूरा हुआ। उनकी विरासत इतनी बड़ी है कि कोई भी कैनवस उसे समेटने के लिए बड़ा नहीं है। फिल्म का पहला लुक पेश करते हुए हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वह सिर्फ एक राजा नहीं हैं, वह हमारी पहचान हैं। मां जगदंबा से प्रार्थना के साथ, हम अपनी फिल्म की यात्रा शुरू करते हैं।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट? जानिए मंगलवार को फिल्म ने कितना कमाया 

कब रिलीज होगी फिल्म ‘राजा शिवाजी’? 
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन के अलावा महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेन्द्र जोशी, अमोल गुप्ते, विद्या बालन, बोमन ईरानी, कपिल होनराव और सिद्धार्थ शिंदे जैसे कई उम्दा कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें