महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करके मौनी रॉय फूले नहीं समा रही हैं। बेहद गदगद दिखीं मौनी रॉय ने कहा कि अमिताभ के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। बॉलीवुड में कदम रख चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय का कहना है कि आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में महानायक के साथ काम करने के बाद अब वह खुशी से मर सकती हैं।
फिल्म की शूटिंग के दौरान बिग बी से मिली सलाह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘नहीं, उन्होंने कोई खास सलाह नहीं दी। लेकिन बिग के साथ काम करते हुए मैं ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी।
मैं उनके चेहरे को देखते हुए सोच रही थी कि भगवान ने क्या अवसर दिया है। हम सभी जानते हैं कि वे दिग्गज हैं, इसलिए उनके साथ काम के दौरान खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही थी।’