फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं मौनी रॉय, पैपराजी से बचती दिखीं एक्ट्रेस; मुंह घुमाकर वहां से निकलीं

Thu, 14 May 2026 11:55 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mouni Roy Ignore Paparazzi: पति सूरज नांबियार से तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय पहली बार पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं। इस दौरान क्यों मौनी ने पैप्स को किया इग्नोर और मुंह फेरकर हुईं रवाना? देखें वायरल वीडियो…
विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी रॉय अपनी पर्सनल लाइफ और पति सूरज नांबियार से तलाक की खबरों को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट में तो दोनों के अलग रहने तक की खबरें सामने आ रही हैं। इन चर्चाओं के बीच मौनी रॉय पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी से बचती नजर आईं।

दोस्तों के साथ नजर आईं मौनी

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मौनी रॉय बीती रात पहली बार तलाक की चर्चाओं के बीच मीडिया के सामने नजर आईं। इस दौरान मौनी को मुंबई में एक रेस्टोरेंट से अपने दोस्तों के साथ बाहर आते देखा गया। मौनी अपनी दोस्त को सुरक्षित तरीके से कार के अंदर तक लेकर आईं।

इस पूरे दौरान एक्ट्रेस पैपराजी और कैमरों से बचती नजर आईं। गाड़ी में बैठने के बाद भी मौनी दूसरी तरफ अपना मुंह घुमाए रहीं। वहीं अपने हाव-भाव से एक्ट्रेस थोड़ी सी परेशान जरूर दिखीं। अभिनेत्री ने न तो फोटोग्राफरों को कोई जवाब दिया और न ही कैमरे के लिए पोज देने के लिए रुकीं।
विज्ञापन

 



 

 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसे शुरू हुईं दोनों के तलाक की चर्चाएं
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार के अलग होने की खबरें इस हफ्ते की शुरुआत में तब सुर्खियों में आईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके अलावा दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। बाद में कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि सूरज ने शोहरत हासिल करने के लिए मौनी को धोखा दिया।  

विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी ने की झूठ न फैलाने की अपील
हालांकि, तलाक की चर्चाओं के बीच मौनी रॉय ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। इसमें उन्होंने लोगों से झूठी खबरें न फैलाने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। साथ उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उन्हें अपना स्पेस दें। हालांकि, मौनी ने यह पुष्टि नहीं की कि वह और सूरज अलग होने वाले हैं या उनके बीच सबकुछ ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें