वरुण तेज और साईं पल्लवी की आने वाली फिल्म 'फिदा' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि आज इस फिल्म की हीरोइन साईं पल्लवी का बर्थडे भी है। इस मौके पर ये पोस्टर पल्लवी के लिए फिल्ममेकर्स का तोहफा है। इस मोशन पोस्टर में भी पल्लवी को बर्थडे विश किया गया है।
इससे पहले इस फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक को भी काफी पसंद किया गया था। पल्लवी के इस पोस्टर को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
#Fidaa #FidaaMotion Poster | Happy Birthday @Sai_Pallavi92 #HBDSaiPallavi #HappyBirthdaySaiPallavi #HBDMalarhttps://t.co/7rTUbcMCKr pic.twitter.com/lphquFdWOl— Kollywood Fire🔥 (@KollywoodFire) May 9, 2017
आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी एक एनआरआई लड़के पर आधारित है जो तेलंगाना की लड़की से प्यार कर बैठता है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है, लगभग आधी शूटिंग की जा चुकी है। ये फिल्म सितंबर में रिलीज की जाएगी।