देश इस वक्त कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। लॉकडाउन की वजह से सभी आम आदमी और खुद सेलिब्रिटीज भी अपने घरों में ही बैठे हैं। जब से देश में लॉकडाउन लागू हुआ है तभी से सोनाली अपनी मां के साथ पूरा समय बिता रही हैं। इसी बीच वह योगा और कथक नृत्य की भी प्रैक्टिस कर रही हैं। इस वक्त जहां लोगों को दूसरे लोगों की जरूरत है, ऐसे वक्त में सोनाली कुत्तों को खाना खिलाने और जरूरतमंदों की मदद करने में भी पीछे नहीं हैं।
बता दें कि हिंदी सिनेमा में सोनाली को 'प्यार का पंचनामा' फिल्म सीरीज के लिए जाना जाता है। अभिनेता सनी सिंह के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी है इसलिए 'जय मम्मी दी' में भी उन्हें सनी सिंह के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया है। अब वह कमल चंद्र के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बूंदी रायता' में नजर आएंगी।