रानी कपूर ने ट्रस्ट पर बताया अपना अधिकार
रानी कपूर ने ट्रस्ट से निकाले जाने वाली बात पर कहा, ‘ आर ट्रस्ट फैमिली ट्रस्ट है। क्या वह (प्रिया कपूर) मुझे वहां से निकाल सकती है? ट्रस्ट मेरे नाम पर है। क्या वह मुझे निकाल सकती है? क्या वह ऐसा कर सकती है? उसे जो करना है, करने दो। शायद वह मुझे इस दुनिया से ही निकाल देना चाहेगी। तभी वह सब कुछ ले पाएगी। वरना सब कुछ मेरा है। इसे मेरे पति ने बनाया है, किसी और ने नहीं। प्रिया के बुरे बर्ताव के बारे में मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उसे लगता है कि सब कुछ उसी का है। जिस घर को मैंने बनाया, जिस कंपनी को मेरे पति ने बनाया, उसे लगता है कि सब कुछ उसी का है। लेकिन यह दुनिया इंसाफ करेगी। तुम कुछ भी नहीं ले सकती हो, तुम्हें बाहर ही रहना होगा।’