तू ही रे
रजनीकांत की फिल्म '2.0' का यह गाना अब तक का सबसे महंगा गाना है। इस फिल्म में रजनीकांत रोबोट के अवतार में दिखाई दिए थे, वहीं उनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। जानकारी के मुताबिक इस गाने को बनाने में 20 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसमें बेहतरीन वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था और 10 दिनों में चार अलग-अलग सेट पर इसे शूट किया गया था।
ऊ अंटावा
'पुष्पाः द राइज' के इस गाने में समांथा रुथ प्रभू का बोल्ड अवतार देखने को मिला था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'ऊ अंटावा' में समांथा का डांस और अल्लू अर्जुन के साथ केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया था। इस गाने के हिंदी वर्जन भी हिट साबित हुआ था। इस गाने की लागत साढ़े छह करोड़ रुपये थी।
श्रीवल्ली
फिल्म 'पुष्पाः द राइज' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म के गाना 'श्रीवल्ली' को दर्शकों को खूब प्यार मिला था और यह हिट साबित हुआ था। इस गाने को जावेद अली ने गाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बनाने में पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
पार्टी ऑल नाइट
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बॉस’ का गाना ‘पार्टी ऑल नाइट’ बॉलीवुड के सबसे महंगे गानों में से एक है। इस गाने को 600 विदेशी मॉडल्स के साथ बैंकॉक के एक क्लब में फिल्माया गया था।वहीं, पॉपुलर सिंगर योयो हनी सिंह ने इसे अपनी आवाज दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
राम चाहे लीला
संजयलीला भंसाली की फिल्म 'रामलीलाः गोलियों की रासलीला' के इस गाने में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। गाने में प्रियंका का अंदाज और डांस दर्शकों को काफी पसंद आया था। वहीं, इसे बनाने में करीब छह करोड़ रुपये की लागत आई थी।
किलीमंजारों
इस लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' का नाम भी शामिल है। यह '2.0' का पहला पार्ट थी। इस फिल्म में भी वह रोबोट के किरदार में नजर आए थे। वहीं, उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन दिखाई दी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के गाने 'किलीमंजारों' को बनाने में चार करोड़ रुपये लगे थे।
छम्मक छल्लो
शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'रा.वन' के गाने 'छम्मक छल्लो' को भी बनाने में करोड़ों खर्च हुए थे। फिल्म में शाहरुख खान सुपर हीरो के अवतार में नजर आए थे। इस गाने के लिए हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एकोन को भारत बुलाया गया था। खबरों के मुताबिक इसे बनाने में तीन करोड़ रुपये लगे थे।
तू मेरी मैं तेरा
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के गाने 'तू मेरी मैं तेरा' लोगों को बनाने में भी करोड़ों खर्च हुए थे। इस गाने को करीब 18 से 20 लोकेशन पर फिल्माया गया था, जिसके चलते इस पर करीब 5.5 करोड़ रुपये का खर्च आया। वहीं, गाने को शूट करने में 11 दिन लग गए थे।