दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपने दौर में उन्होंने फिल्मों में जमकर एक्शन का दम दिखाया। धरमजी जितने शानदार अभिनेता हैं, उतने ही रौबदार शख्स भी रहे हैं। कहा जाता है कि किसी का व्यवहार पसंद न आने पर वह सबक सिखाने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया करते थे। मगर, एक बार सेट पर उन्होंने ऐसे शख्स पर हाथ छोड़ दिया था, जो आज नामी निर्देशक है। दिलचस्प बात यह है कि उस शख्स से धर्मेंद्र का कोई झगड़ा नहीं हुआ था, बल्कि धर्मेंद्र को गुस्सा हेमा मालिनी के लिए आया था। आखिर क्या है वह दिलचस्प किस्सा, आइए जानते हैं...
हेमा मालिनी ने साझा किया था किस्सा
धर्मेंद्र ने जिस निर्देशक पर गुस्सा निकाला, वह कोई और नहीं, बल्कि सुभाष घई थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र अपनी पत्नी हेमा मालिनी को लेकर काफी पजेसिव और प्रोटेक्टिव रहे हैं। ऐसे में कोई बात अगर हेमा से जुड़ी हो और कोई अगर ऐसा कुछ करे, जिससे हेमा परेशान हों तो फिर धर्मेंद्र का गुस्सा आना लाजमी है। ऐसा ही कुछ एक बार एक फिल्म के सेट पर हुआ था। इस बारे में खुद हेमा मालिनी ने एक बार कपिल शर्मा के शो पर जिक्र किया था।
Patriotic Films: तेजस के बाद इन फिल्मों में दिखेगा सेना का शौर्य, लिस्ट में ऋतिक-अक्षय की मूवीज भी शामिल
हेमा मालिनी ने रखी सुभाष घई की बात
हेमा मालिनी ने एक किस्सा साझा करते हुए धर्मेंद्र के गुस्से के बारे में बताया था। यह बात तब की है जब फिल्म 'क्रोधी' की शूटिंग चल रही थी। धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर निर्देशक सुभाष घई को थप्पड़ जड़ दिया था। फिल्म में धर्मेंद्र के अपोजिट हेमा मालिनी को कास्ट किया गया था, इस फिल्म में डायरेक्टर चाहते थे कि हेमा स्विमसूट पहनें, लेकिन हेमा इसके लिए तैयार नहीं थीं। सुभाष घई के बार-बार आग्रह करने पर उन्होंने स्विमिंग पूल के एक सीन में स्विमसूट पहन लिया।
Shefali Shah: शेफाली शाह के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई 'दिल्ली क्राइम', बोलीं- सीरीज ने बदल दी जिंदगी
गुस्से में आगबबूला हो गए थे धर्मेंद्र
हेमा मालिनी के स्विम सूट पहनने की जानकारी जैसे ही धर्मेंद्र को लगी, उन्होंने बीच शूटिंग में ही डायरेक्टर सुभाष घई को जोरदार थप्पड़ लगा दिया। यह मंजर देख सेट पर मौजूद लोगों ने ही धर्मेंद्र का गुस्सा शांत कराया। इस दौरान हेमा मालिनी ने एक बात और साझा की और बताया कि धर्मेंद्र ने दोनों बेटियों- ईशा और आहना देओल के जन्म के समय पूरा अस्पताल ही बुक करा लिया था, ताकि कोई भी उन्हें परेशान ना कर सकें।
Fatima Sana Shaikh: शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं फातिमा सना शेख, इच्छा जताते हुए कही बड़ी बात