कॉमेडी शो में सुनाया था दिलचस्प किस्सा
शक्ति कपूर एक बार मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस शो में एक्टर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आए थे। सभी कलाकारों ने अपने करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए। इस दौरान शक्ति कपूर ने उस दौर को याद किया जब फिल्म 'मवाली' की शूटिंग के दौरान उन्हें ताबड़तोड़ थप्पड़ पड़े थे, इस बेइज्जती के बाद एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था।
Maharaja Exclusive: आमिर के बेटे की पहली ही फिल्म डिब्बे में, इन पांच कारणों से नहीं रिलीज हो रही ‘महाराजा'
लगातार पड़े तीन थप्पड़
शक्ति कपूर ने खुलासा किया, 'मैंने पेंटल के साथ अपनी पहली कॉमेडी फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' की थी। यह सच में एक बेहतरीन फिल्म थी, इसलिए जब राज सिप्पी ने मुझसे कॉमेडी रोल के लिए संपर्क किया तो मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी विलेन वाले किरदारों के लिए तारीफें हो रही हैं तो फिर वह मुझे क्यों पसंद कर रहे हैं?' वह भी कॉमेडियन? उसके बाद मैंने साल 1983 में 'मवाली (Mawaali)' नाम की एक फिल्म की। जब मैं फिल्म में अपना पहला शॉट दे रहा था तो कादर खान ने मुझे जोरदार थप्पड़ मारा और मैं जमीन पर गिर पड़ा। फिर दूसरे शॉट में अरुणा ईरानी ने मुझे थप्पड़ मारा और मैं जमीन पर गिर पड़ा। तीसरी बार भी ऐसा ही हुआ'।
Celebs: इन एक्ट्रेस ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, किसी ने झेली डिप्रेशन की मार तो कोई हुआ डायबिटीज का शिकार
वीरू देवगन की सलाह पर रुके
शक्ति कपूर ने आगे बताया था कि उन थप्पड़ों की बरसात के बाद वह अपने करियर को लेकर टेंशन में आ गए थे। उन्होंने कहा, 'इस हादसे से गुजरने के बाद मैं यह सोचकर परेशान हो गया कि मेरा करियर खत्म हो गया है? के. बापैया फिल्म का निर्देशन कर रहे थे और कादर खान भी फिल्म का हिस्सा थे। मैं कादर खान के पास गया और उनसे कहा, 'मैं आपके पैर पड़ता हूं, कृपया मेरा शाम का टिकट बुक करा दें। मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता। मेरा करियर खत्म हो गया है और मैंने अभी तक शादी भी नहीं की है'। इसके बाद शक्ति कपूर ने बताया कि वह अजय देवगन के पिता और एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की सलाह पर बॉलीवुड में रुके।
Joe Jonas Sophie Turner: शादी के चार साल बाद तलाक लेंगे जो जोनस-सोफी टर्नर! रिश्ता टूटने की खबरों से मची खलबली