फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब सेट पर अमृता सिंह और मीनाक्षी शेषाद्री की हुई थी जमकर तकरार, रद्द हो गई थी शूटिंग

Mon, 20 Nov 2023 11:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह किस्सा 80 के दशक का है और महेश भट्ट की फिल्म ‘आवारगी’ की शूटिंग से जुड़ा है। इसमें मीनाक्षी शेषाद्री काम कर रही थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक रोज मीनाक्षी बेहद अहम सीन शूट कर रहीं थीं, तभी अमृता सिंह वहां महेश भट्ट से मिलने पहुंच गईं। 
विज्ञापन
अमृता सिंह-मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म की शूटिंग के दौरान सितारों में आपसी अनबन हो जाती है। मन-मुटाव और तमाम लड़ाई-झगड़ों के बीच भी कलाकारों और निर्माताओं की कोशिश यह रहती है कि फिल्म पर इसका असर न पड़े। लेकिन, 80 के दशक में फिल्म के सेट पर दो अभिनेत्रियों के बीच ऐसा लड़ाई हुई कि निर्देशक को शूटिंग रद्द करनी पड़ गई थी। वह अभिनेत्रियां कोई और नहीं बल्कि अमृता सिंह और मीनाक्षी शेषाद्रि थीं। आखिर क्यों हुआ था इनके बीच विवाद? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


'आवारगी' की शूटिंग के दौरान का है किस्सा
यह किस्सा 80 के दशक का है, जो महेश भट्ट की फिल्म ‘आवारगी’ की शूटिंग से जुड़ा है। इसमें मीनाक्षी शेषाद्री काम कर रही थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक रोज मीनाक्षी बेहद अहम सीन शूट कर रहीं थीं, तभी अमृता सिंह वहां महेश भट्ट से मिलने पहुंच गईं। अमृता के सेट पर आने से महेश भट्ट उनके साथ बातें करने लगे और दोनों बीच-बीच में काफी जोर से हंस भी रहे थे। इसकी वजह मीनाक्षी को सीन करने में काफी दिक्कत हो रही थी।
Tiger 4: क्या बनने जा रही है 'टाइगर 4'? विश्व कप मुकाबले में सलमान खान ने अगले पार्ट पर हिंट देकर बढ़ाई हलचल
विज्ञापन


मीनाक्षी को हो रही थी दिक्कत
कहा जाता है कि मीनाक्षी ने वह सीन कई बार शूट किया, लेकिन हर बार रिजेक्ट हो गया। यह देखकर महेश भट्ट ने मीनाक्षी से ब्रेक लेने के लिए कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश भट्ट की यह बात सुनकर मीनाक्षी बुरी तरह से भड़क गईं और बोलीं. 'मेरा यह सीन आपकी वजह से ठीक से नहीं हो पा रहा। मीनाक्षी की बात सुनकर अमृता ने मीनाक्षी को टोकते हुए कहा कि  इसमें महेश जी की कोई गलती नहीं है, बल्कि तुम्हें अपनी एक्टिंग पर ध्यान देने की जरूरत है'। इसके बाद दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि महेश भट्ट को शूटिंग ही कैंसिल करनी पड़ी।
विज्ञापन

Box Office Report: 'टाइगर 3' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

यूं खत्म हुई कड़वाहट
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब मीडिया ने मीनाक्षी शेषाद्रि से इस झगड़े के बारे में बात की तो उन्होंने पूरा किस्सा बता दिया। अगले दिन यह खबर अखबार में पढ़कर अमृता सिंह काफी नाराज हुईं। इस किस्से के बाद दोनों अभिनेत्रिओं में काफी दिनों तक मन-मुटाव रहा। कहा जाता है कि इस झगड़े के बाद एक म्यूजिक लॉन्च पार्टी में दोनों अभिनेत्रियां मिली थीं। इस दौरान मीनाक्षी ने अमृता सिंह से काफी अच्छे से बात की। सेट पर हुए विवाद से आई कड़वाहट इस तरह दूर हो गई।
World Cup 2023: फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते दिखे ये टीवी सितारे, पोस्ट साझा कर बंधाया ढांढस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें