निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं, “मोहित और मैंने पहले भी फिल्मों में एक साथ काम किया है, परंतु खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करने के बाद उनके साथ यह मेरा पहला कॉलेबोरेशन है। मोहित की फिल्मों का म्यूज़िक हमेशा से शानदार रहा है, वे हमारे लिए एक ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आए हैं जो निश्चित रूप से दिल को छू जायेगी। वे हर कदम पर हमारा मार्गदर्शन करेंगे और मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर कॉन्फिडेंट हूं। उनकी एक्सपर्टीज वास्तव में इस फिल्म में अद्भुद वैल्यू प्रदान करेगी। महाना फिल्म्स के साथ सहयोग करना हमारे लिए बहुत ही इजी डिसीजन था। क्योंकि वे फ्रेश माइंडसेट, और यंग एनर्जी लाते हैं जो नई पीढ़ी को भी कनेक्ट करेगी।”
फिल्म निर्माता मोहित सूरी कहते हैं, “मैं विनोद और बीएसएल के साथ इस नई जर्नी को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। इस फिल्म के लिए हमारे संयुक्त दृष्टिकोण और महत्वाकांक्षाओं के साथ, हम दर्शकों के समक्ष कुछ खास लाने की उम्मीद कर रहे हैं जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।
महाना फिल्म्स की सह-संस्थापक साक्षी भट्ट कहती हैं, ''महाना फिल्म्स में कहानियां और कहानीकार हमारी नींव के मूल हैं। मोहित और मैंने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, लेकिन यह फिल्म बहुत खास है। भानुशाली स्टूडियोज के साथ साझेदारी करना हमारी अपनी युवा टीम को एक्सपैंड करने जैसा है। विनोद भानुशाली के अनुभव और यंग क्रिएटिव माइंड की एनर्जी के साथ हम निश्चित रूप से एक ऐसी फिल्म पेश करेंगे जो दर्शकों से जुड़ेगी।"