फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की ‘चौहान’ के फर्स्ट लुक वीडियो से हटाई गई जीशान अय्यूब की आवाज, हुए और भी बदलाव; जानें वजह

Sat, 11 Jul 2026 12:52 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chauhaan First Look Video: अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही इसको लेकर चर्चा लगातार हो रही है। अब इसमें एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जानिए क्यों हटाई गई मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज…
विज्ञापन
फिल्म 'चौहान' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'चौहान' की हाल ही में पहली झलक सामने आई थी। लेकिन अब इस पहली झलक के सामने आने के कुछ दिन बाद ही इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। मेकर्स ने पिछले महीने ऑनलाइन रिलीज हुए अनाउंसमेंट टीजर या फर्स्ट लुक में कुछ बदलाव किए हैं।

फर्स्ट लुक वीडियो टीजर में मेकर्स ने किए बदलाव

विज्ञापन

25 जून को रिलीज हुए अनाउंसमेंट टीजर की शुरुआत में पहले मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज थी, जिसके बाद अजय देवगन की आवाज सुनाई देती थी। लेकिन अब मेकर्स ने इस वीडियो से जीशान अय्यूब की आवाज हटा दी है।

अब यूट्यूब पर मौजूद वर्जन में शुरुआती लाइन जीशान की नहीं बल्कि किसी और की आवाज में है। हालांकि, जीशान अय्यूब की जगह लेने वाले एक्टर की पहचान अभी नहीं बताई गई है। शुरुआती वॉइसओवर में बदलाव के अलावा डायलॉग में भी एक और ध्यान देने लायक बदलाव किया गया है। पुराने वर्जन में सुनाई देने वाले मिलिट्री रैंक मेजर को अब अपडेटेड टीजर में कर्नल से बदल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौहान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है ‘चौहान’
दो मिनट से कुछ ज्यादा समय के इस टीजर में बाकी चीजें लगभग वैसी ही हैं। इसे यूट्यूब पर 71 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया, ‘टीजर से मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज हटा दी गई है।’

कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी लंबे समय से हिंसा से प्रभावित इस इलाके में संघर्ष, अशांति और भारतीय सेना के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाती है। न तो अजय देवगन और न ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के फर्स्ट लुक में किए गए बदलावों पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें