फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े परदे से पहले मोबाइल पर रिलीज हुई पीएम मोदी की बायोपिक

Thu, 04 Apr 2019 07:04 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Modi: Journey of a Common Man - फोटो : social media
विज्ञापन
10 एपिसोड की मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन ओटीटी पर रिलीज
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर बनी फिल्म पीएम नरेद्र मोदी की  रिलीज से ठीक पहले ईरॉस नाउ ने वेब सीरीज मोदी – जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी है। 
10 एपीसोड्स में मोदी पर बनी इस वेब सीरीज में उनके बचपन से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दर्शाई गई है।

इस कहानी का मकसद लोगों को ये दिखाना है कि कैसे भारत का एक आम इंसान न सिर्फ देश का सबसे लोकप्रिय नेता बना बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा का एक माध्यम बनते हुए देश का प्रधानमंत्री तक बनने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिहिर भूटिया और राधिका आनंद की लिखी इस सीरीज का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म में मोदी की कहानी उनकी 12 साल की उम्र से शुरू होकर अब तक आती है और तीन चरणों में कही गई है। इस कहानी में मोदी के किरदार फैसल खान, आशीष शर्मा और महेश ठाकुर ने निभाए हैं।

सीरीज का हर एपीसोड 35 से 40 मिनट की अवधि का है और इसके हर एपीसोड में मोदी के जीवन के किसी खास अध्याय को समेटने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें