फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की बेटी को मॉडलिंग के ऑफर, मम्मी की ना

Thu, 08 Nov 2012 03:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवी की 15वर्षीय बेटी जहान्वी को मॉडलिंग के ऑफर आने शुरू हो गए। हाल ही में एक डिज़ाइनर ने अपने कलेक्शन की लॉन्चिंग के लिए जहान्वी को अप्रोच किया था।जहान्वी ने ऑफर को ठुकरा दिया। जहान्वी ने ऐसा अपने पापा बोनी कपूर और मम्मी श्रीदेवी की वजह से फैसला लिया है।
विज्ञापन


बोनी कई इंटरव्यू में यह बात कह चुके हैं कि जहान्वी अभी बहुत छोटी है वह चाहते हैं कि फ़िलहाल अपनी पढाई पर ध्यान दे। पढाई पूरी होने के बाद वह अपनी रुचि के अनुसार अपन कॅरियर चुन सकेगी। फिर चाहे वह मॉडलिंग करे या फिर फिल्मों में आए। बोनी भले ही यह कहते हो कि उनकी बेटी सही समय पर यह सोचे कि उसे फिल्मों में कब जाना है लेकिन श्रीदेवी कुछ और सोच चुकी हैं।

वह अपनी बेटी को फिल्म लाइन में लाने के लिए उत्सुक नहीं हैं। 'इंग्लिश विन्ग्लिश' के प्रमोशन के दौरान हुए इंटरव्यू में श्रीदेवी ने यह बात साफ़ तौर पर कबूल की थी कि वे आज जो कुछ भी हैं फिल्मों की वजह से हैं फिर भी वह यही चाहेंगी कि उनकी बेटियां फिल्मों में काम करने के बजाय शादी करके सेटल हो जायें। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्री ने कहा था की मैं नहीं कहती की इंडस्ट्री अच्छी जगह नहीं है लेकिन यहाँ बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है। कई बार इस स्ट्रगल में समझौते भी करने होते हैं।
विज्ञापन


मैने नहीं चाहती कि जिस हालतों से मैं गुजरी हूं मेरे बच्चे भी उसी हालात से गुजरें। वैसे श्रीदेवी और बोनी चाहे जो भी चाहे लेकिन बॉलीवुड हो या फैशन इंडस्ट्री दोनों ही जहान्वी को लेकर उत्सुक नज़र आती है। पिछले दो सालो से जहान्वी हर सोशल और फैशन इवेंट में अपनी माँ श्रीदेवी को कंपनी दे रही हैं। उनका लुक ,अंदाज़,ड्रेसिंग सेंस और खुद को कैर्री करने की स्टाइल सभी कुछ पर उन्हें इतनी कम उम्र में ही जमकर तारीफे सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें