फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः चोरी करते पकड़ी गई बॉलीवुड की नामी हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की दो मॉडलों के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होने जिनके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनमें एक नाम टीवी अभिनेत्री नलिनी नेगी का भी है। नलिनी 'लौट आओ तृषा' से अपनी पहचान बना चुकी हैं।
विज्ञापन


ये चोरी मुंबई में हुई है। लेकिन इसके तार दिल्ली से जुडे हैं। चोरी का शिकार हुईं मॉडल रितू शिरोनी और तानवी गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो मुंबई के श्रीनिति हाइट्स बिल्डिंग में रहती हैं।

रितू ने बताया कि पिछले महीने वो एक फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आईं। दिल्ली में इन दोनों की मुलाकात मॉडल नेहा ननगिगा से हुई। नेहा जल्दी ही दोनों की करीबी दोस्त बन गई। इसके बाद जब रितू और तानवी मुंबई आ गईं तो नेहा ने कॉल करके उनसे मुंबई में सेटल होने के बारे में कहा।
विज्ञापन

जब तक मुझे फ्लैट मिलता है अपने साथ रहने दो

रितू के अनुसार, नेहा ने कहा कि वो मुंबई में ही रहना चाहती है। लेकिन जब तक उसके रहने का इंतजाम हो उसे वो अपने साथ रख लें। रितू ने उसको अपने फ्लैट में रहने की इजाजत दे दी। रितू के अनुसार वो 24 सितंबर को शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर गईं तो नेहा को फ्लैट का ध्यान रखने के लिए बोल गईं।

नेहा ने इस दौरान देखा कि लॉकर में रितू और तानवी के कीमती जेवर और सामान हैं। इसके बाद 28 सितंबर को लौटकर उन्होने अपना लॉकर चैक नहीं किया। लेकिन इस दौरा नेहा का ध्यान उनके लॉकर पर लगा हुआ था। एक बार फिर रितू और तानवी 3 अक्टूबर को फ्लैट से बाहर गईं। साथ ही वो दोनों नेहा को ये बता गईं कि वो पार्टी से देर में लौटेंगी।

गाड़ी में चोरी का सामान ले गई टीवी अभिनेत्री

जब रितू और तानवी लौटकर फ्लैट पर आईं तो उनके होश उड़ गए। घर का ताला खुला पड़ा था। लॉकर से गहने चोरी हो चुके थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होने इस बाबत बिल्डिंग के चौकीदार से बात की तो उन्हे पता चला कि उनकी दोस्त ही उनका घर साफ कर गई है।

रितू के अनुसार बिल्डिंग के चौकीदार ने बताया कि उनके बाद नेहा एक बड़ा सा सूटकेस लेकर बिल्डिंग से गई थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है, कि टीवी अभिनेत्री नलिनी नेगी बिल्डिंग के बाहर नेहा का इंतजार कर रही है। इसके बाद दोनों चोरी का सामान लेकर वहां से चली गईं। इसी आधार पर अभिनेत्री को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

सलमान खान को चार लड़कियों ने ठगा

रितू ने चोरी की रिपोर्ट बंगुर नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। रितू का आरोप है कि आपसी झगड़ा बताकर उनकी रिपोर्ट को दर्ज करने से ही इंकार किया गया। लेकिन जब उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई तो उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई।

इंसपेक्टर संतोष भंडारे के अनुसार, इस मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। उन्होने कहा कि जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होने कहा कि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

वहीं दूसरी ओर मुंबई के एक नाइट कलब में सलमान खान को चार खूबसूरत लड़कियों ने लूट लिया। चार लड़कियों ने सलमान को बातों में उलझाया और फिर कुछ देर बाद चली गईं। लेकिन इनके जाने के बाद सलमान को पता चला कि वो उनका पर्स साप कर चुकी हैं। अब सलमान सिर्फ अपने गुस्से को पीकर रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें