फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के दौरान हुई मॉडल की मौत, 100 से ज्यादा बार करा चुकी थी ऑपरेशन

Sun, 30 Apr 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
क्रिस्टिना मार्टेली
विज्ञापन
खूबसूरत दिखने का शौक हर महिला को होता है लेकिन क्यूबेक की एक मॉडल को ये शौक उस वक्त महंगा पड़ गया जब उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि अपनी अजीबोगरीब फिगर की वजह से पहचाने जाने वाली फेमस मॉडल क्रिस्टिना मार्टेली 17 साल की उम्र से सर्जरी करवा रही थी।

खबरों की मानें तो क्रिस्टिना अब तक 100 से ज्यादा बार अपनी सर्जरी करवा चुकी थीं। सोशल साइट पर अपने विचार शेयर करते हुए मॉडल क्रिस्टिना ने अपने जुनून के बारे में फैंस को बताया था कि  प्लास्टिक सर्जरी के जरिए वो अपने शरीर को निखारना चाहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि यह उनका जुनून और शौक है। वहीं उनका कहना था कि उन्हें किसी भी सर्जरी के लिए कोई पछतावा नहीं है।

हालांकि क्रिस्टिना मार्टेली की मौत उस वक्त हुई जब वह अपनी एक और प्लास्टिक सर्जरी करा रही थीं। सोशल साइट पर इस मॉडल की फोटोज अक्सर विवाद पैदा करती रही हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  सलमान की इस हीरोइन के साथ हुई छेड़छाड़, बचाने पहुंचे अनुपम खेर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें