फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' के सेट से लीक हो रही थीं सलमान खान की तस्वीरें, मेकर्स ने बैन कर दिए मोबाइल फोन

Wed, 31 Oct 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
salman khan - फोटो : instagram
विज्ञापन
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले सलमान खान इस वक्त अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं । 'भारत' कोरियन फिल्म 'एन ओड टू माई फादर' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। हाल ही में फिल्म के सेट से सलमान खान की कुछ तस्वीरें लीक हो गईं । 
विज्ञापन


ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं । इससे पहले भी कई बार सेट से सलमान की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं । अब लगता है कि निर्माताओं ने इस बात को लेकर कमर कस ली है कि आगे से कोई तस्वीर लीक ना हो । इसके चलते मेकर्स ने सेट पर मोबाइल फोन बैन कर दिए हैं । 
bharat set

कुछ घंटे पहले ही इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर ने सेट से एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में सेट पर लगा हुआ साइनबोर्ड नजर आ रहा है। इस साइनबोर्ड पर लिखा है, 'भारत, रील लाइफ प्रोडक्शंस, सेट पर फोन लाना मना है, सेट पर कोई भी विजिटर अलाउड नहीं है। सेट पर बिना आईडी कार्ड के एंट्री नहीं होगी।'
विज्ञापन


बता दें कि सलमान फिल्म में कई अवतार में नजर आने वाले है। बीते दिनों हमने आपको जानकारी दी थी कि दीवाली के बाद फिल्म के नए शेड्यूल की शूटिंग पंजाब में होगी। फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना नजर आने वाली हैं और इसी के साथ तब्बू से लेकर जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें