फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज के ऐन पहले शाहरुख की 'दिलवाले' पर बड़ी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले वैसे संजयलीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के साथ आने को लेकर कठिन प्रचार-प्रसार के दौर से गुजर रही है, ऐसे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इसके लिए नई मुश्किलें पैदा कर दी हैं। रिलीज के ऐन पहले मनसे इसका करारा विरोध किया है। यही नहीं, पार्टी ने फिल्म को न देखने को लेकर एक विधिवत अपील भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के एक खास वर्ग में बेहद लोकप्रिय नेता राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे न केवल स्वतः इस फिल्म का बहिष्कार कर रही है, बल्कि अपनी सह पार्टी चित्रपट कर्मचारी सेना से भी लोगों के बीच जाकर इस फिल्म को न देखने की अपील करने को कहा है। ऐसे में शाहरुख एंड टीम अचानक से इस समस्या में पड़ गई है। टीम में इस तरह की किसी परेशानी के बारे में सोचा भी नहीं होगा। अगली स्लाइड में जानिए, मनसे क्यों कर रही है शाहरुख का विरोध।
विज्ञापन

क्या है मामला, क्यों हो रहा है विरोध

जानकारी के मुताबिक मनसे इस फिल्म के विरोध के पीछे शाहरुख खान के महाराष्ट्र के किसानों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने को मुद्दा बना रही है। मनसे व चित्रपट कर्मचारी सेना लोगों से इस फिल्म को इसलिए न देखने की अपील कर रहे हैं कि शाहरुख ने महाराष्‍ट्र के सूखाग्रस्त किसानों की कोई मदद नहीं की।

जानकारी के मुताबिक पार्टी आरोप लगा रही है कि आमतौर पर शाहरुख इस तरह की किसी आपदा के निदान के आगे आते हैं। ले‌किन बाद द्वेषवश उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए उनकी फिल्म का बहिष्कार किया जाना चा‌हिए।

गौरतलब है कि शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन, संजय मिश्रा, बोमन ईरानी अभिनीत और रोहित शेट्टी निर्देशित दिलवाले 18 दिसंबर को रिलीज होने रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें