फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की आत्मनिर्भर भारत की मुहिम के समर्थन में आया ये गीत, नए कलाकारों के सहारे दिया बड़ा संदेश

Sat, 28 Nov 2020 12:29 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
आत्मनिर्भर एंथम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ मुहिम के झंडाबरदार बन चुके एप मित्रों टीवी ने इस संदेश को अब घर घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इस शॉर्ट वीडियो एप ने देश के चुनिंदा सोशल इनफ्लुएंसर्स को साथ लेकर देसी उत्पादों को अपनाने का संदेश देने के लिए एक वीडियो तैयार किया है।

विज्ञापन


भारतीय सरकार ने हाल ही में 43 चीनी एप्स पर रोक लगाई है। इस निर्णय के बाद शॉर्ट वीडियो एप मित्रों टीवी ने एक आत्मनिर्भर एंथम रिलीज किया है। देश के स्वनिर्मित एप्स और इनके डेवलपर्स को समर्पित इस गीत में मित्रों टीवी के कलाकारों ने स्वदेशी उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करने का संदेश दोहराया है। एप के अधिकारियों का कहना है कि यह दमदार गीत #vocalforlocal आंदोलन के महत्व पर एक संदेश प्रदान करते हुए भारतीयों के बीच राष्ट्रीय गौरव की मजबूत भावना को भी प्रेरित करता है।

विज्ञापन

आत्मनिर्भर एंथम को लॉंच करते हुए कंपनी के सीईओ शिवांक अग्रवाल कहते हैं, "हम भारतीय सरकार के 43 चीनी एप बंद करने के निर्णय का स्वागत करते हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने का यह उपयुक्त समय है। भारतीय नागरिकों ने भी पूरे मनोयोग से सरकार के आत्मनिर्भर अभियान को अपनाया है। इस ही भावना को ध्यान में रखते हुए हमने यह आत्मनिर्भर एंथम लांच किया है।"

इस साल राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर मित्रों ने आत्मनिर्भर एप भी लांच किया था, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से उल्लेखनीय भारतीय एप्स को एक मंच पर लाया गया। सिर्फ दो हफ्ते में ही इस एप को हजारों लोगों ने डाउनलोड किया। इस एक एप में एक ही जगह 256 से ज्यादा भारतीय एप्स उपलब्ध हैं। मित्रों टीवी का आत्मनिर्भर एंथम आप यहां देख सकते हैं:


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें