फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: टैगोर की कल्ट क्लासिक 'काबुलीवाला' के 'रहमत' बनेंगे मिथुन दा, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

Mon, 03 Apr 2023 05:28 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक इवेंट के दौरान मिथुन ने कहा कि हां मैं काबुलीवाला में रहमत भूमिका निभाउंगा, जिसे टैगोर ने अमर कर दिया है।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता हैं। आखिरी बार वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे। अब वह रवींद्रनाथ टैगोर की क्लासिक फिल्म काबुलीवाला में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अफगानिस्तान के एक साहूकार, फल विक्रेता और एक छोटी लड़की के बीच संबंधों पर आधारित है।
विज्ञापन


मिथुन निभाएंगे मुख्य भूमिका
हाल ही में मिथुन ने एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा कि वह भविष्य में ऐसी कोई भूमिका नहीं निभाएंगे जो कि उनके लिए किसी बोझ के समान हो। उन्होंने कहा कि हां मैं काबुलीवाला में रहमत भूमिका निभाउंगा, जिसे टैगोर ने अमर कर दिया है। इसको लेकर मैंने नोट्स बनाने शुरू कर दिया हैं और मानसिक तौर भी मेरी तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि काबुलीवाला की अतीत में निभाई गई किसी भी भूमिका के साथ कोई समानता नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें- Upasana: आखिर क्यों 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं राम चरण और उपासना, RRR स्टार की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है कहानी
बता दें कि बंगाली भाषा में मिथुन की आखिरी रिलीज फिल्म प्रजापति है, जो कि रिलीज को 100 दिनों के बाद भी हाउसफुल चल रही है। काबुलीवाला की कहानी की बात करें तो एक अफगान आदमी कोलकाता की सड़कों पर सूखे मेवे बेचकर अपना गुजारा करता है। उसकी एक पांच साल की लड़की मिनी से दोस्ती हो जाती है। रवींद्रनाथ टैगोर की 'काबुलीवाला' एक ऐसी कहानी है जिसे हर बंगाली बच्चा स्कूल में पढ़कर बड़ा हुआ है। बता दें कि साल 1961 में एक और फिल्म काबुलीवाला बनी थी, जिसका निर्देशन हेमेन गुप्ता ने किया, जिसमें बलराज साहनी मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें