पहली वेब सीरीज - 'मेस-टरपीस'
मिथुन चक्रवर्ती और उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने अपने होम बैनर MYRND मूवीज के तहत दो वेब सीरीज की घोषणा की है। पहली सीरीज का नाम है- 'मेस-टरपीस'। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज में नमाशी के साथ रेशम शाहनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज की घोषणा के साथ ही सीरीज का पोस्टर भी शेयर किया है। इस सीरीज का निर्देशन नमाशी और श्रीकांत वाट्स ने मिलकर कर रहे हैं। इस सीरीज की शूटिंग इस साल जून 2026 में शुरू होगी।
दूसरी वेब सीरीज- 'स्टोरीज ऑफ फियर'
मिथुनच क्रवर्ती और उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती की दूसरी वेब सीरीज का नाम है- 'स्टोरीज ऑफ फियर'। यह एक एंथोलॉजी सीरीज है, जिसे 10 भागों में बनाया जाएगा। यह डर, खौफ और फोबिया की थीम पर आधारित होगी। इस सीरीज का निर्देशन सचिन करांडे कर रहे हैं। इसका लेखन श्वेता बोथरा और स्वप्निल राजे ने मिलकर किया है। इस सीरीज की शूटिंग जुलाई 2026 में शुरू होगी।
कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी?
नमाशी चक्रवर्ती दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली के छोटे बेटे हैं। 4 सितंबर 1992 को जन्मे नमाशी ने 2023 में 'बैड बॉय' फिल्म से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'द बंगाल फाइल्स' में भी नजर आए, जिसे विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है।
यह भी पढ़ें: 'बैंडिट क्वीन' के लिए नीना गुप्ता ने दिया था ऑडिशन, बेटी मसाबा का पिता विवियन रिचर्ड्स के साथ कैसा है रिश्ता