फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती ने की सुवेंदु अधिकारी की जमकर तारीफ, कहा- ‘उनसे बेहतर सीएम कोई नहीं हो सकता’

Sat, 16 May 2026 04:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mithun Chakraborty: हाल ही में ममता बनर्जी को हराकर सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने हैं। सीएम बनने के बाद एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी जमकर तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती और सुवेंदु अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में वरिष्ठ बीजेपी नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी जमकर तारीफ की।

मिथुन ने की सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात

विज्ञापन

शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के न्यू टाउन स्थित मिथुन चक्रवर्ती के घर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद सुवेंदु अपने पहले जिला दौरे पर रवाना हुए, जिसकी शुरुआत उन्होंने दक्षिण 24 परगना के राजनीतिक रूप से अहम डायमंड हार्बर से की।

उनसे बेहतर सीएम कोई नहीं हो सकता
मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल को सुवेंदु अधिकारी से बेहतर मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा, ‘मैं जनता को गारंटी देता हूं कि उनसे बेहतर सीएम कोई नहीं हो सकता। वह सबसे अच्छे हैं और शपथ लेने के पहले दिन से ही काम में जुट गए हैं।’

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kartavya Movie Review: डार्क क्राइम ड्रामा पसंद है? तो जान लीजिए कैसी है ‘कर्तव्य’ | Saif Ali Khan

मिथुन चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
मिथुन चक्रवर्ती हाल ही में द बंगाल फाइल्स में नजर आए थे, जिसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और सिमरत कौर जैसे कलाकार नजर आए हैं।

फिल्म 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। वहीं, फिल्म को लेकर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी की सरकार की वजह से पश्चिम बंगाल में उनकी फिल्मों को रिलीज करने में काफी मुश्किलें आईं थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें