टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक किस्सा साझा किया। उन्होंने शो के दौरान अपनी मशहूर फिल्म 'शोले' के प्रति दर्शकों के प्रेम से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
इटली मे हुई थी स्पेशल स्क्रीनिंग
केबीसी के हालिया एपिसोड के दौरान अमिताभ ने कहा, ‘हाल ही में योजना बनी कि फिल्म ‘शोले’ को अच्छे प्रिंट में रिलीज किया जाए। फिल्म हेरिटेज के सदस्य शिवेंद्र सिंह जी ने इसका काम किया। इटली में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। भाईसाहब आप यकीन नहीं करेंगे, वहां पर बोलोग्ना एक जगह है जहां एक बहुत बड़ा आंगन हैं। वहां पर करीब 2000 इटालियंस ने रात के 11 बजे से सुबह 3 बजे तक शोले देखी।'