फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shocking News: 25वें जन्मदिन से दो दिन पहले इस कंटेंट क्रिएटर का निधन, परिवार ने साझा किया बयान, सदमे में फैंस

Sat, 26 Apr 2025 05:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Misha Agarwal Passed Away: लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का उनके 25वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले निधन हो गया। उनके परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। 
विज्ञापन
कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का उनके 25वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले निधन हो गया। शुक्रवार, 25 अप्रैल को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक बयान के माध्यम से उनके परिवार ने दुखद समाचार की पुष्टि की, जिससे उनके प्रशंसक समुदाय और डिजिटल दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

मीशा के परिवार ने साझा की जानकारी
मीशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए बयान में कहा गया, 'हम भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं। आप सभी ने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।'

मौत के कारण का नहीं किया गया खुलासा
इसमें आगे लिखा गया है, 'कृपया उसे अपने विचारों में रखें और उसकी भावना को अपने दिलों में बनाए रखें।' पोस्ट साझा करते हुए मीशा के परिवार ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा नुकसान अकल्पनीय है। हमारे पास शब्द नहीं हैं। अपना ख्याल रखें।' हालांकि, मीशा की मौत का कारण नहीं बताया गया है और फैंस इस खबर के बाद से परेशान हो गए हैं। फैंस कमेंट बॉक्स में हैरानी जताते हुए मौत का कारण भी पूछ रहे हैं।

मीशा की बहन का बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद मीशा की बहन मुक्ता अग्रवाल ने बयान जारी किया, 'दोस्तों, कृपया घबराएं नहीं। आप इस खबर को जानने के हकदार हैं, यही वजह है कि हम अभी अपडेट शेयर कर रहे हैं। हम इस समय यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि यह कैसे और क्यों हुआ। कृपया अपना ख्याल रखें।'
विज्ञापन

फैंस ने दी श्रद्धांजलि
इसके बाद से सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं और श्रद्धांजलि के मैसेज आने शुरू हो गए। कई लोग मीशा को न केवल उनके काम के लिए याद कर रहे हैं, बल्कि उनके द्वारा फैलाई गई सकारात्मकता के लिए भी याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह दिल तोड़ने वाला है। मीशा बहुत प्रतिभाशाली और मेहनती थी। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि परिवार किस दौर से गुजर रहा होगा। प्यार और ताकत भेज रहा हूं।'
एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, 'इससे बहुत दुख हुआ। काश तुम्हें पता होता कि तुम्हें प्यार किया जाता था मिशा। काश हमारा प्यार तुम्हें अपनी जान लेने से रोकने के लिए पर्याप्त होता। काश हमने तुम्हें रोकने के लिए और कुछ किया होता। RIP दोस्त।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें