रवि किशन भी बने लड़ाई का हिस्सा
किरदारों का परिचय नए तरीके से दर्शकों को दिया था। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शामिल थे। इसके पहले जब अगस्त में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। तब यह दिखाया गया था कि इस बार सत्ता की लड़ाई सिर्फ कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना के बीच ही सीमित नहीं होगी। इस बार रवि किशन उर्फ बब्बन बबुआ भी इस वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा होंगे।
कब होगी फिल्म रिलीज?
यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।