फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Trailer X Review: 'ट्रेलर है ये इंपॉर्टेंट है', 'मिर्जापुर द मूवी' के ट्रेलर को मिले कैसे रिएक्शन?

Tue, 11 Aug 2026 06:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mirzapur The Movie Trailer X Review: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें फ्रेंचाइजी के कई पॉपुलर और आइकॉनिक किरदार एक बार फिर साथ नजर आएंगे, जिनमें कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित शामिल हैं। जानिए यूजर्स की राय।
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। मच अवेटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें दर्शकों को ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक दुनिया के अगले बड़े चैप्टर की पहली झलक देखने को मिली है। आइए जानते हैं एक्स यूजर्स को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा है।

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने मचाया भौकाल, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
विज्ञापन

एक्स पर एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा 'ट्रेलर है ये इंपॉर्टेंट नहीं है। मिर्जापुर का ट्रेलर है ये इंपॉर्टेंट है।' एक दूसरे यूजर ने ट्रेलर की तारीफ में लिखा 'स्केल, एक्शन और भौकाल दूसरे स्तर पर हैं। मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डु को वापस देखना शुद्ध पुरानी यादों जैसा है।' एक और यूजर को ट्रेलर में रवि किशन की अदाकारी पसंद आई है।
 
 

यूजर्स को पसंद आया ट्रेलर
एक और यूजर को ट्रेलर के डायलॉग पसंद आए हैं। उसने लिखा 'भौकाल वापस आ गया। कालीन भैया की बात बिल्कुल सही है। 'गद्दी ना विरासत से मिलती है ना ही सियासत से, मिलती है तो सिर्फ बाहुबल से। खतरा चाहे कितना भी छोटा हो उसे जीवित नहीं छोड़ सकते। बाहुबली मारते नहीं , मारने का ऑर्डर देते हैं।'
गुड्डू भैया कहते हैं, 'ईमानदारी ना अजगर है पापा, लपेटे आप हो और दम सबका घुट रहा है। दिलवाले हैं दिल फास्ट धड़कना चाहिए।''

कुछ लोगों को नहीं पसंद आया ट्रेलर
जहां कई यूजर्स को 'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर पसंद आया है, तो वहीं कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जिनको ये पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा 'कितनी फालतू फिल्म है। मैं तो इस शो से पहले ही बोर हो चुका हूं और अब ये लोग वही पुरानी कहानी लेकर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे शो की पुरानी यादों और मीम्स का फायदा उठाने की कोशिश हो रही है।'

ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर में एक बार फिर गद्दी की लड़ाई दिखाई गई है। कहानी में नए दावेदारों की एंट्री होती है, जो पुराने पावर गेम को चुनौती देते हैं। जैसे-जैसे गद्दी की लड़ाई बड़ी होती जाती है, ‘मिर्जापुर’ की दुनिया भी पूर्वांचल से आगे बढ़ती है और दर्शकों को रेगिस्तान समेत एक बड़े और नए सिनेमाई संसार में लेकर जाती है।
विज्ञापन

फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के नए पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें